कांगो हादसा / रसायन से भरा ट्रक बस से टकराया, मौके पर 18 की मौत
कांगो में एक खदान क्षेत्र में औद्योगिक रसायन से भरे ट्रक और बस की टक्कर में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक ट्रक में भरा रसायन यात्रियों पर गिर गया था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Feb 2019 9:56 AM GMT
कांगो में एक खदान क्षेत्र में औद्योगिक रसायन से भरे ट्रक और बस की टक्कर में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक ट्रक में भरा रसायन यात्रियों पर गिर गया था।
हादसा दक्षिणपूर्वी लूबंबाशी और कोलवेजी के बीच फंगुरूम गांव के नजदीक हुआ। इस इलाके में बड़े पैमाने पर तांबे और कोबाल्ट का खनन होता है।
लौलाबा प्रांत में यातायात पुलिस अधिकारी कैप्टन कॉरनील ल्विटेटेले ने बताया कि रसायन ले जा रहा तंजानिया का पंजीकृत टैंकर एक बस से टकरा गया, जिसके बाद उसमें भरा रसायन यात्रियों के ऊपर गिर गया।
संयुक्त राष्ट्र के रेडियो चैनल ओकापी ने कहा कि क्षतिग्रस्त ट्रक से गुरुवार दोपहर तक रसायन बहता रहा और वह बह कर काबवे गांव तक पहुंच गया। पुलिस ने कहा कि फिलहाल घटनास्थल के आसपास यातायात रोक दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story