कोलंबिया में पुल ढहने से 10 लोगों की मौत, कई लापता
कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के बाहर आज एक पुल के ढहने से 10 श्रमिकों की मौत हो गई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 Jan 2018 10:56 AM GMT
कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के बाहर आज एक पुल के ढहने से 10 श्रमिकों की मौत हो गई। सिविल डिफेंस प्राधिकारियों ने बताया कि श्रमिक बोगोटा से करीब 95 किलोमीटर दूर स्थित पुल के पास जल निकासी प्रणाली पर काम कर रहे थे, तभी पुल ढह गया।
नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने एक निकतवर्ती अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। प्राधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पुल ढहने के समय कितने लोग काम कर रहे थे और क्या कोई लापता तो नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story