गणतंत्र दिवस पर लंदन में भिड़े भारतीय-पाकिस्तानी, लगे मोदी और वंदे मातरम के नारे, देंखे वीडियो
नजीर अहमद की अगुवाई में कुछ लोगों ने कश्मीर की आजादी और खालिस्तान को आजाद करने की मांग कर रहे थे।

भारत 69वें गणतंत्र दिवस के मौके लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के सामने पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश सांसद ने विरोध प्रदर्शन किया। पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश सांसद का नाम लॉर्ड नजीर अहमद है।
इसे भी पढ़ेंः आसियान देशों की चाहत, भारत-प्रशांत क्षेत्र में ज्यादा बड़ी भूमिका निभाए भारत
नजीर अहमद की अगुवाई में कुछ लोगों ने कश्मीर की आजादी और खालिस्तान को आजाद करने की मांग कर रहे थे। नजीर गुट के विरोध प्रदर्शन का जबाव देने के लिए कुछ भारतीय और ब्रिटिश लोग इकट्ठा हुए।
#WATCH Clashes erupted outside Indian High Commission in London as British Lord Nazir called for Azad Kashmir on India's Republic Day pic.twitter.com/IJQb3XajIu
— ANI (@ANI) January 26, 2018
दोनों गुटों में भारत-पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी होने लगी है। भारत के समर्थन में लोगों ने मोदी-मोदी और वंदेमातरम के नारे लगाए तो वहीं पाकिस्तानी मूल के लोगों ने कश्मीर और खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की और भारत से अलग करने की मांग की।
हाउस ऑफ लॉर्ड्स के मेंबर
इसका विरोध करने कई भारतीय और ब्रिटिश ग्रुप्स भी पहुंच गए और नजीर के मंसूबों पर पानी फेर दिया। बता दें कि नजीर अहमद हाउस ऑफ लॉर्ड्स के मेंबर हैं। मौके पर मौजूद पुलिस को उन्हें अलग करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। नजीर का दावा है कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। भारत सरकार को लेकर उनके मन में खौफ है।
कट्टरपंथी सपोर्टर है नजीर
गौरतलब है कि नजीर को यहूदी विरोधी विवाद की वजह से 2013 में लेबर पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया था। लॉर्ड नजीर अहमद पीओके और कश्मीरी मुस्लिमों की वकालत करते रहे हैं। कट्टरपंथियों के जबर्दस्त सपोर्टर हैँ।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App