जन्म के आधार पर मिली नागरिकता को किसी न किसी तरह से खत्म किया जायेगाः ट्रंप
अमेरिका के अहम् मध्यावधि चुनावों से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर आव्रजन पर कड़ा रुख एख्तियार किया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि अमेरिका का संविधान देश में जन्म लेने वाले हरेक को नागरिकता देने की गारंटी नहीं देता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 Nov 2018 7:04 AM GMT
अमेरिका के अहम् मध्यावधि चुनावों से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर आव्रजन पर कड़ा रुख एख्तियार किया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि अमेरिका का संविधान देश में जन्म लेने वाले हरेक को नागरिकता देने की गारंटी नहीं देता है।
उन्होंने जोर देते हुये कहा कि इसे किसी न किसी तरह से खत्म किया जायेगा। ट्ंरप की ओर से यह टिप्पणी कल एक साक्षात्कार में दिये गये बयान के बाद आई है।
इसमें उन्होंने घोषणा की थी कि गैर- अमेरिकी नागरिकों या अवैध प्रवासियों के अमेरिका में जन्मे बच्चों के नागरिकता के संवैधानिक अधिकार को खत्म किया जाए। इसको लेकर काफी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
ट्रंप ने कहा, "जन्म के आधार पर मिली नागरिकता से हमारे देश में अरबों डॉलर का बोझ पड़ता है और यह हमारे अपने नागरिकों के साथ अन्याय है। इस प्रक्रिया को इस तरह या उस तरह से खत्म किया जायेगा।"
मौजूदा कानूनों के तहत अमेरिका में जन्में बच्चे को अमेरिका की नागरिकता मिल जाती है चाहे उसके माता-पिता की नागरिकता कुछ भी हो।
विरोधियों ने कहा कि ट्रंप किसी भी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते हैं। नागरिकता के अधिकार में किसी भी बदलाव के लिये संविधान संशोधन की जरुरत है। उधर, ट्रंप का तर्क है कि उनके पास कार्यकारी आदेश के साथ बदलाव करने का अधिकार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story