खतरनाक! महिलाओं को सर्जरी कराना पड़ा भारी, बिगड़ गया थोबड़ा
चीन की 3 महिलाएं किसी काम से दक्षिण कोरिया गई थी, खूबसूरत दिखने के लिए इन तीनों ने वहां अपनी प्लास्टिक सर्जरी करा ली, जिसके बाद इनके साथ हुआ कुछ ऐसा।

सुंदर दिखने के लिए महिलाएं करह-करह के काम करती है, नुस्खे अपनाती हैं। सुंदर दिखने की चाह ऐसी की वो प्लास्टिक सर्जरी कराने से भी पीछे नहीं हटती हैं लेकिन सुंदर दिखने का यह कोशिश कभी-कभी आपके मुसीबत का भी सबब बन जाती है, ऐसा ही कुछ दक्षिण कोरिया एयरपोर्ट पर।
तीन महिलाएं जो कि प्लास्टिक सर्जरी कराकर चीन लौट रहीं थी उन्हें एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने रोक लिया क्योंकि उनका चेहरा पास्पोर्ट से मैच नहीं कर रहा था।
इसे भी पढ़ें- OMG: सिर्फ 17 सेकंड में 50 अंडे खा गया ये शख्स, वीडियो देखकर उल्टी हो जाएगी
जानकारी के मुताबिक चीन की 3 महिलाएं किसी काम से दक्षिण कोरिया गई थी। खूबसूरत दिखने के लिए इन तीनों ने वहां अपनी प्लास्टिक सर्जरी करा ली। प्लास्टिक सर्जरी में कुछ कमी के चलते इनके चेहरे पर सूजन आ गई और ये पहले से बिल्कुल अलग दिखने लगी।
महिलाएं जब एयरपोर्ट पर फ्लाइट बोर्ड करने गई तो अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया क्योंकि उनके फेस पासपोर्ट से बिल्कुल भी मैच नहीं खा रहे थे। इसके बाद इमीग्रेशन अधिकारियों ने इन तीनों के पासपोर्ट और बाकी डॉक्यूमेंट भी चेक किए।
इसे भी पढ़ें- अगर करना है टॉयलट पेपर इस्तेमाल, तो पहले कराइए फेस स्कैन!
महिलाओं ने अधिकारियों को समझाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं मानें और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और खासकर चीन यह बड़ी संख्या में लोगों द्वारा शेयर की जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App