Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

15 साल छोटे लड़के से शादी के लिए दुल्हन ने दिया इतने करोड़ का दहेज, वजह जान रह जाएंगे हैरान

चीन में एक महिला ने अपने से 15 साल छोटे लड़के से शादी के करने के लिए ससुरालवालों को 15 लाख युआन यानी 5 करोड़ रुपए से ज्यादा दहेज में दिए।

15 साल छोटे लड़के से शादी के लिए दुल्हन ने दिया इतने करोड़ का दहेज, वजह जान रह जाएंगे हैरान
X

चीन में एक महिला ने अपने से 15 साल छोटे लड़के से शादी के करने के लिए ससुरालवालों को 15 लाख युआन यानी 5 करोड़ रुपए से ज्यादा दहेज में दिए।

ताइवान की न्यूज एजेंसी के अनुसार, हायनान प्रांत में रहने वाली 38 साल की महिला ने 23 साल के लड़के के परिवार को शादी के लिए मानने के एवज में ये पैसे दिए हैं।

10 जनवरी को ये शादी चीन के कायनघाय शहर में हुई। दरअसल, महिला अपने पति से केवल 15 साल बड़ी ही नहीं है बल्कि उसका एक 14 साल का बेटा भी है।

इन दोनों की शादी का वीडियो ऐपल डेली ने पोस्ट किया है जिसमें साफ दिख रहा है कि महिला काफी अमीर है। इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन दोनों एक लाल रंग की स्पोर्ट्स कार में बैठे नजर आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले लड़के के घरवालों ने इस शादी से इनकार कर दिया था लेकिन जब उन्हें दहेज की रकम के बारे में पता लगा तो उन्होंने इस जोड़े को आशीर्वाद देने का फैसला लिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story