चीनी मीडिया ने भारत पर लिखा करारा लेख, राम रहीम को लेकर चीन में मचा है हड़कंप
चीनी मीडिया ने भारत की समस्याओं पर लेख लिखा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Oct 2017 3:45 PM GMT
राम रहीम सिंह न सिर्फ भारत में बल्कि अन्य देशों में भी फेमस हो गया है। फेमस अपने कर्मों के लिए नहीं बल्कि कुकर्मों के लिए। चीन ने अपनी ग्लोबल टाइम्स वेबसाइट पर 9 अक्टूबर को एक संपादकीय डाला था जिसमें उसने भारत में चल रही समस्याओं का उल्लेख किया है।
इस संपादकीय का नाम है 'बॉर्न ऑफ कैयोस, इंडिया लम्बर्स अमिड टरमोइल।' ग्लोबल टाइम्स ने अपने इस संपादकीय में राम रहीम विवाद, गोरखपुर के सरकारी अस्पताल में हुई बच्चों की मौत और गोरखालैंड विवाद के बारे में बताया है।
चीन ने कहा कि भारत में समस्याओं का कारण उसका इतिहास है। चीन ने कहा कि ब्रिटिश राज के बाद 1947 में भारत दो भागों में बंट गया एक हिन्दु प्रधान भारत तो दूसरा मुस्लिम प्रधान पाकिस्तान। इस दौरान बड़े पैमाने पर प्रवास लगा रहा जिससे काफी उथल-पुथल मच गई। हिन्दु और मुसलमानों से बीच मार-काट मची रही।
इसे भी पढ़ें: आरुषि मर्डर केस में आया नया मोड़, आखिर कौन है हत्यारा!
चीन ने कहा कि भारत की आजादी से पहले भी भारत ने बहुत से युद्ध देखे। आजादी से पहले भी वहां कई युद्ध हुए। आजादी के बाद भारत में मल्टी पार्टी सिस्टम स्थापित हो गया। विविध पार्टियों ने अपने राजनीतिक अधिकार और व्यापारिक फायदे सामने रखे। पार्टियां एक दूसरे से भिड़ीं और भारत में ये लगभग हर रोज होता है।
लेख में आगे लिखा कि भारतीय राजनीति के लचीलेपन के कारण भारत में मौजूद अराजकता नियंत्रण सीमा से बाहर नहीं फैलेगी। इसका कारण भारतीय समाज की सहनशीलता और सुशासन में सुधार भी है। ऐसी संभावना नहीं है कि विवाद और अराजकता भारतीय व्यवस्था के विनाश का कारण और लोगों के लिए मुसीबत पैदा करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story