राहुल बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष! चीनी मीडिया ने लिखा ये लेख
राहुल गांधी दिवाली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 Oct 2017 5:03 PM GMT
चीन ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर अपनी वेबसाइट ग्लोबल टाइम्स पर एक लेख छापा है। चीन ने लिखा कि भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि जल्द ही उनका बेटा राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनेगा।
लेख में लिखा कि आप काफी समय से मुझसे राहुल के बारे में पूछ रहे हैं। ऐसा जल्द ही हो जाएगा। लेख में आगे लिखा की सोनिया ने ये बात भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बुक लॉन्च पर कही।
लेख में लिखा कि गांधी-नेहरू गुट की चौथी जेनेरेशन राहुल गांधी, सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने के बाद इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऐसा दिवाली के बाद होगा। लेख में आदगे लिखा कि राहुल इस वक्त कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story