VIDEO: भारत के रुख से बौखलाए चीन ने मीडिया के जरिए उड़ाया मजाक, डोकलाम पर गिनाए 7 पाप
चीन की Xinhua News Agency ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक वीडियो भी जारी किया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Aug 2017 11:01 AM GMT Last Updated On: 17 Aug 2017 11:01 AM GMT
चीन और भारत के बीच डोकलान को लेकर तनातनी जारी है। चीन लगातार भारत को युद्ध की धमकियां दे रहा है, ऐसा लगता है कि चीन भारत पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना चाह रहा है। दोनों सेनाओं ने हाल ही में बैठक कर विवाद सुलझाने की बात कही लेकिन एक बार फिर चीन के एक टीवी चैनल ने भारत का मजाक उड़ाया है।
यहीं नहीं इस चैनल ने डोकलाम मुद्दे पर भारत के 7 पाप भी गिनवाएं हैं। चीन की Xinhua News Agency ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में ये बताया गया है कि किस तरह भारत गलत तरीके से डोकलाम के अंदर घुसा।
इस वीडियो में एक एंकर भी है जो अंग्रेजी में 7 पापों को गिना रही है। लड़की ने वीडियो में दाढ़ी और पगड़ी लगा रखी है जिसे भारत के रूप में दिखाया गया है।
#TheSpark: 7 Sins of India. It’s time for India to confess its SEVEN SINS. pic.twitter.com/vb9lQ40VPH
— China Xinhua News (@XHNews) August 16, 2017
गिनाए ये सात पाप
1. अतिक्रमण
2. दोनों देशों के समझौते का उल्लंघन
3. अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़ना
4. सही और गलत में उलझाना
5. पीड़ित पर ही आरोप लगाना
6. छोटे पड़ोसी को धमकाना
7. जानते हुए भी गलती को दोहराना
आरोप वहीं है जो चीन दो महीनों से अबतक भारत पर लगाता आया है। इस वीडियो में कहा गया कि चीन अभी भी अपनी उस मांग पर कायम है जिसमें उसने कहा था कि भारत को बिना किसी शर्त के अपनी सीमा हटा लेनी चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story