चीन के आयात पर शुल्कों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर असर नहींः डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका द्वारा चीनी उत्पादों पर लगाए गए भारी भरकम अतिरिक्त शुल्क से अमेरिकी अर्थव्यवस्था प्रभावित नहीं हुई है। अमेरिका ने चीन के 250 अरब डॉलर के उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगाया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 Oct 2018 7:39 AM GMT
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका द्वारा चीनी उत्पादों पर लगाए गए भारी भरकम अतिरिक्त शुल्क से अमेरिकी अर्थव्यवस्था प्रभावित नहीं हुई है। अमेरिका ने चीन के 250 अरब डॉलर के उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगाया है।
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के साथ साक्षात्कार में चीन के साथ व्यापार करार वार्ता शुरू करने की संभावना से इनकार किया। राष्ट्रपति ने कहा कि चीन अभी इस तरह की वार्ता के लिए तैयार नहीं है। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अमेरिका ने चीन के पुननिर्माण में सहयोग दिया।
ये भी पढ़ेंः श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने मोदी से कहा, उनकी हत्या की साजिश में रॉ का हाथ होने की रिपोर्ट आधारहीन
'अब वे 250 अरब डॉलर पर 25 प्रतिशत शुल्क दे रहे हैं। इससे हमारी अर्थव्यवस्था प्रभावित नहीं हुई है। लागत नहीं बढ़ी है। मुद्रास्फीति अभी निचले स्तर पर है।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story