Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भारत से दोस्ती इसलिए डोकलाम पर दिखाई नरमी: वांग यि

चीन के विदेश मंत्री वांग यि ने आज कहा कि उनका देश भारत के साथ अच्छे पड़ोसी वाले रिश्ते और दोस्ती को हमेशा महत्व देता है लेकिन अपने संप्रभु अधिकारों हितों और क्षेत्रीय अखंडता को बुलंद रखने पर दृढ़ है।

भारत से दोस्ती इसलिए डोकलाम पर दिखाई नरमी: वांग यि
X

चीन के विदेश मंत्री वांग यि ने आज कहा कि उनका देश भारत के साथ अच्छे पड़ोसी वाले रिश्ते और दोस्ती को हमेशा महत्व देता है लेकिन अपने संप्रभु अधिकारों हितों और क्षेत्रीय अखंडता को बुलंद रखने पर दृढ़ है।

वांग ने कहा कि चीन संयम के साथ डोकलाम गतिरोध से निबटा और यह दर्शाता है कि वह भारत के साथ अपने रिश्तों को कितना महत्व देता है।

चीनी विदेशमंत्री ने ‘चाइनीज इंटरनेशनल स्टडीज' पत्रिका में प्रकाशित अपने लंबे लेख में प्रमुख देशों के साथ चीन के रिश्तों और अपनी कूटनीतिक पहलों की चर्चा की।

यह भी पढ़ें- अर्थव्यवस्था में मजबूती की अगुवाई करेंगे छोटे उद्योग: जेटली

पत्रिका का प्रकाशन चीनी विदेश मंत्रालय से जुड़े थिंक टैंक ‘चाइना इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज' करता है। उन्होंने भारत के साथ चीन के रिश्तों की चर्चा की और कहा कि भारत के साथ चीन के कूटनीतिक संवाद के चलते भारत ने डोकलाम से अपने सैनिक और उपकरण हटाए।

डोकलाम पर चीन और भारत के बीच 73 दिन तक गतिरोध चला। इसमें भूटान ने भी अपनी दावेदारी की। वांग ने कहा कि चीन भारत के साथ अच्छे पड़ोसी वाले रिश्ते और दोस्ती को हमेशा महत्व देता है क्योंकि हम एक-दूसरे के बड़े पड़ोसी और प्राचीन संस्कृतियां हैं।

उन्होंने कहा कि हमने चीन के दोंग लोंग डोकलाम क्षेत्र में भारतीय सीमा सैनिकों की घुसपैठ का मुद्दा अपने राष्ट्रीय हित में न्यायपूर्ण आधार पर और संयंम से निबटाया। कूटनीतिक माध्यम से हमने भारतीय पक्ष के साथ संवाद किया और उसने अपने उपकरण एवं कर्मी हटाए।

यह भी पढ़ें- चुनावी बॉन्ड काले धन को सफेद करने का माध्यम बनेगा: येचुरी

उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि हम भारत के साथ अपने रिश्तों को न सिर्फ महत्व और उनपर जोर देते हैं, बल्कि यह क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के प्रति हमारी ईमानदारी और जिम्मेदारी की भावना को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story