चीन ने डोकलाम मामले पर सुषमा के बयान को बताया झूठा, दोबारा दी युद्ध की धमकी
ग्लोबल टाइम्स चीन की क्म्यूनिस्ट पार्टी का अखबार है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 July 2017 12:23 PM GMT
चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। चीन ने गुरूवार को संसद में दिए सुषमा स्वराज के बयान पर आपत्ति जताई है।
कांग्रेस सांसद छाया वर्मा ने संसद में गुरूवार के सुषमा स्वराज से पूछा था कि क्या चीन ने हिंद महासागर में अपनी पनडुब्बियों को तैनात किया है और क्या वह भारत की घेराबंदी कर रहा है? इस मामले में सरकार क्या कर रही है?
इस पर सुषमा ने जवाब दिया था कि ऐसी जानकारी मिली थी कि चीन समुद्र में सबसे बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित होना चाहता है इसलिए वो समुद्री सीमा को ले कर काफी सक्रिय रहता है लेकिन भारत इस मामले में काफी सजग है ऐसे में उसकी घेराबंदी करना असंभव है।
उन्होंने बताया था कि भारत की दक्षिण चीन सागर को ले कर स्पष्ट राय है। उन्होंने यह भी कहा कि नेविगशन की स्वतंत्रता जरूरी होनी चाहिए ताकि व्यापार पर किसी तरह का कोई प्रभाव न पड़े। राज्यसभा में सुषमा स्वराज ने कहा था कि जैसे ही पता चला कि OBOR में CPEC को भी शामिल किया गया है, उसी समय विरोध दर्ज किया गया था।
गौरतलब है कि चीन ने एक बार फिर गीदड़भभकी दी है और युद्ध की धमकी भारत को दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story