चीन ने दोस्त पाकिस्तान को दिया करारा झटका, ये है पूरा मामला
चीन की इस प्रतिक्रिया के बाद पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है।

संयुक्त राष्ट्र में पाक को भारत की तरफ से टेररिस्तान कहे जाने के बाद कश्मीर मुद्दें को लेकर अब चीन से भी झटका लगा है। डोकलाम विवाद के बाद से ही चीन का भारत के प्रति रवइया नरम पड़ता जा रहा है।
चीन ने कहा कि कश्मीर मुद्दे को भारत और पाकिस्तान को आपस में मिलकर सुलझाना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी में अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान चीन से कश्मीर पर समर्थन की उम्मीद कर रहा था।
लेकिन इस बयान के बाद से पाकिस्तान को अब कश्मीर मुद्दे को लेकर ज्यादा चिंता बढ़ गई है। चीन ने यूएन में इस्लामी सहयोग संगठन के आह्वान को भी खारिज कर दिया।
चीन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को बातचीत के जरिए इस मसले का हल करना चाहिए। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि चीन ने संबंधित रिपोर्ट को नोट किया है और कश्मीर पर हमारा रुख स्पष्ट है।
इससे पहले भारत की प्रथम सचिव इनम ने यूएन में कहा कि इसके छोटे से इतिहास में पाकिस्तान आतंक का पर्याय बन गया है। यहां की जमीन अब शुद्ध तरीके से आतंकियों की मदद के लिए इस्तेमाल की जाती है।
ये पाकिस्तान अब टेररिस्तान है। जिसके बाद ये मुद्दा दोनों देशों के बीच फिर से उठ गया कि आखिर कश्मीर का मालिकाना हक किसके पास है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App