चार दिन में इस महिला ने कमाए 12,500 करोड़ से ज्यादा, जानिए कैसे
इस इजाफे के साथ यांग की सम्पत्ति 25.6 अरब डॉलर यानी करीब 1.62 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है।

सिर्फ 4 दिनों में चीन की एक महिला ने 12,500 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, 36 साल की यांग हूयांग नामक महिला चीन के 5वें सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गई हैं।
इसके साथ ही यांग देश की सबसे अमीर महिला भी बन गईं हैं। यांग चीन के कंट्री गार्डेन होल्डिंग्स कॉरपोरेशन की उप-अध्यक्ष हैं। साल के पहले चार दिनों में ही ट्रेडिंग के दौरान यांग की संपत्ति में 12,500 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
यह भी पढ़ें- इन 7 देशों में समलैंगिकता है अपराध, मिलती है सजा-ए-मौत, जानिए क्या है समलैंगिकता कानून
पिता करते थे खेती
1.62 करोड़ से अधिक हुई संपत्ति
चीन के प्रॉपर्टी मार्केट में बूम
चीन के प्रॉपर्टी मार्केट में आए उछाल का सबसे ज्यादा फायदा यांग की कंपनी को मिला। इसके बाद चीन की दूसरी बड़ी रियल स्टेट कंपनी चाइना एवरग्रेड ग्रुप के शेयरों में भी जोरदार उछाल आया है।
यह भी पढ़ें- समलैंगिकता क्या है, जानें क्यों होता है ऐसा और इसके लक्षण
जिसके मालिक हू का यान की संपत्ति बढ़कर लगभग 38.2 अरब डॉलर हो गई है। इस उछाल के बाद अब ये अली बाबा के जैक मा और टेंसेंट कंपनी के पोनी मा के बाद तीसरे सबसे अमीर शख्स हो गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App