चीन में कुत्तों को घुमाने पर लगी रोक, इन जगहों पर ले जाने पर प्रतिबंध
दक्षिण पश्चिम चीन में एक शहर में प्रशासन ने दिन में कुत्तों को बाहर टहलाने पर रोक लगा दी है। साथ ही पार्कों, शॉपिंग सेंटर, खेलने की जगहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कुत्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 Nov 2018 4:16 PM GMT
दक्षिण पश्चिम चीन में एक शहर में प्रशासन ने दिन में कुत्तों को बाहर टहलाने पर रोक लगा दी है। साथ ही पार्कों, शॉपिंग सेंटर, खेलने की जगहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कुत्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है।
युन्नान प्रांत में वेनशान शहर में 29 अक्टूबर को जारी इस अध्यादेश को देश में सबसे कठोर कहा जा रहा है। इसमें कहा गया है कि कुत्तों को सुबह सात बजे से पहले और रात 10 बजे के बाद ही बाहर टहलाया जा सकता है।
इसमें यह भी कहा गया है कि कुत्तों की चेन एक मीटर (तीन फीट) से अधिक नहीं हो सकती है और उन्हें केवल वयस्क लोग ही टहला सकते हैं। गौरतलब है कि चीन में कुत्ते पालने पर कड़े नियम लागू हैं।
कम्युनिस्ट चीन के संस्थापक माओ त्से तुंग के कार्यकाल में पालतू जानवरों को पालने की प्रवृत्ति को बुर्जुआ शौक के तौर पर माना जाता था। हाल के कुछ दशकों में संपन्नता के बढ़ने के साथ चीनी परिवारों में कुत्ते पालने का शौक बढ़ रहा है।
कई शहर अब भी उन नियमों का पालन करते हैं कि किस इलाके में किस आकार के कुत्तों को पालना है। राजधानी बीजिंग में भी शहर के केन्द्र से बड़े आकार वाले कुत्तों पर प्रतिबंध है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story