Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

चीन का शक्ति प्रदर्शन: जिनपिंग के आदेश पर पीएलए ने शुरू किया युद्ध अभ्यास

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) थल सेना, नौसेना, रॉकेट (मिसाइल) बल और सशस्त्र पुलिस एक साथ अभ्यास कर रही है।

चीन का शक्ति प्रदर्शन: जिनपिंग के आदेश पर पीएलए ने शुरू किया युद्ध अभ्यास
X

भारत और चीन के बीच कई महीनो तक चले डोकलाम विवाद के बाद चीन ने एक बार फिर अपने पठारी क्षेत्र में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास युद्ध अभ्यास शुरू कर दिया है।

इस बात की जानकारी चीन के सरकारी मीडिया ने दी है। चीनी सेना के आधिकारिक दैनिक मुखपत्र ‘पीएलए डेली’ के मुताबिक चीन की सेना की सभी शाखाओं ने डोकलाम प्रकरण के बाद पठार क्षेत्र में प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें- परमाणु हथियारों पर बोले सेना प्रमुख, कहा-पाक में घुसकर दे सकते हैं जवाब

'पीएलए डेली’ ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) थल सेना, नौसेना, रॉकेट (मिसाइल) बल और सशस्त्र पुलिस एक साथ अभ्यास कर रही है।

आपको बता दें कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तीन जनवरी को अपने संबोधन में सैन्य प्रशिक्षण के निर्देश दिए थे। ये जिनपिंग के उसी निर्देश का क्रियान्वन माना जा रहा है।

आपको बता दें कि चीनी सेना का ये युद्ध अभ्यास भारत और चीन के बीच लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के करीब हो रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story