चीन / कोयला खदान में भीषण हादसा, छत ढहने से 21 मजदूरों की मौत, दो अब भी फंसे
चीन के उत्तरी प्रांत में एक कोयला खदान में बड़ा भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में 21 मजदूरों के मारे जाने की खबर है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 Jan 2019 9:57 AM GMT
चीन के उत्तरी प्रांत में एक कोयला खदान में बड़ा भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में 21 मजदूरों के मारे जाने की खबर है।
बता दें कि यह हादसे छत के ढह जाने से हुआ है। ABC न्यूज के मुताबिक, शनिवार दोपहर दुर्घटना के समय शानक्सी प्रांत में कुल 87 लोग काम कर रहे थे।
#Update 21 workers were confirmed dead after a coal mine accident took place on Saturday in Northwest China's Shaanxi Province. https://t.co/zRIF2jDbPZ
— Global Times (@globaltimesnews) January 13, 2019
तभी अचानक छत ढह गई और 21 मजदूरों की मौत हो गई। अभी भी 2 लोगों के फंसे होने की खबर है। फिलहाल रेस्क्यू टीम ने ऑपरेशन जारी कर दिया है।
शिन्हुआ एजेंसी ने बताया कि दो फंसे खनिकों की तलाश की जा रही है जबकि 63 अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाईजी माइनिंग द्वारा संचालित स्थल पर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story