चीनी सेना ने भारतीय सीमा पर तैनात की मोबाइल होवित्जर तोप
चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने अपनी युद्ध क्षमता को बढ़ाने के लिए भारतीय सीमा से सटे तिब्बत में होवित्जर तोपों को तैनात किया है। चीन की मीडिया ने आधिकारिक रूप से इस बात की जानकारी दी। आपको बता दें कि चीन ने कुछ समय पहले ही इस इलाके में हल्के युद्धक टैंक तैनात किए थे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 Jan 2019 9:59 AM GMT
चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने अपनी युद्ध क्षमता को बढ़ाने के लिए भारतीय सीमा से सटे तिब्बत (Tibet) में होवित्जर तोपों (Howitzer Gun) को तैनात किया है। चीन की मीडिया ने आधिकारिक रूप से इस बात की जानकारी दी। आपको बता दें कि चीन ने कुछ समय पहले ही इस इलाके में हल्के युद्धक टैंक तैनात किए थे।
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत में PLA अपनी शक्ति में बढ़ोतरी करना चाहती है। जिसके लिए मोबाइल होवित्जर तोपों की तैनाती हुई है। इसका उद्देश्य सैनिकों की उच्च ऊंचाई पर युद्ध क्षमता को बढ़ाना और सीमा सुरक्षा को और मजबूत करना है।
चीनी सेना के जानकारों के हवाले से दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि इन PLC-181 मोबाइल होवित्जर तोपों को आसानी से वाहनों पर ले जाया जा सकता है। शनिवार को PLA ने इस बात की जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में भारत और चीन के बीच गतिरोध में भी इन तोपों को तैनात किया गया था।
चीनी मिलिट्री एक्सपर्ट ने अखबार को बताया कि होवित्जर तोपें 50 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज तक मार कर सकती हैं। सॉन्ग ने कहा कि तिब्बत के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में पीएलए की शक्ति बढ़ेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- India China India China Relationship Indo China Relationship China Howitzer Howitzer Gun Howitzer Gun on Border Gun on Border Howitzer Gun border Howitzer Gun on china border Howitzer china Defence News होवित्जर होवित्जर तोप होवित्जर तोपें होवित्जरगन चीन होवित्जर बॉर्डर पर होवित्जर होवित्जर बंदूक तिब्बत होवि�
Next Story