निर्मला की अरुणाचल यात्रा से भड़का चीन, शांति प्रक्रिया के लिए बताया घातक
चीन ने कहा कि भारत को इस बात को समझना चाहिए कि भारत-चीन के बीच पूर्वी सीमा को लेकर विवाद है।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अरुणाचल यात्रा से चीन बेहद नाराज है। निर्मला की अरुणाचल यात्रा को लेकर चीन ने बेहद कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।
चीन ने इस यात्रा को लेकर कहा कि भारत का ये कदम दोनों देशों के बीच चल रही शांति प्रक्रिया को नुकसान पहुंचा सकता है।
इस मुद्दे पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत को इस बात समझना चाहिए कि भारत-चीन के बीच पूर्वी सीमा को लेकर विवाद है।
इसे भी पढ़ें- अगर चीन करेगा युद्ध तो मुंहतोड़ जवाब देगा भारत, इस तरह की तैयारी
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय रक्षा मंत्री का अरुणाचल दौरा इस क्षेत्र में शांति बनाए रखने की कोशिशों के लिहाज से अनुकूल नहीं है।
इसके बाद चीन ने कहा कि हम भारत से ये उम्मीद करते हैं कि वो सीमा विवाद को बातचीत के सुलझाने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में चीन की कोशिशों में सहयोग देगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App