डोकलाम विवाद: चीन ने फिर शुरू किया सड़क निर्माण, सीमा पर 500 चीनी सैनिक तैनात
जून में भारतीय सैनिकों ने सिक्किम में सीमा पार कर चीनी सड़क निर्माण का काम रोक दिया था।

चीन ने एक बार फिर डोकलाम में सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। चीन इस सड़क का निर्माण विवादित स्थल से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर कर रहा है।
बताया जाता है कि चीन ने इस सड़क निर्माण परियोजना के लिए सैंकड़ो कामगारों के साथ करीब 500 चीनी सैनिकों को भी तैनात किया है।
इसे भी पढ़ें- डोकलाम विवाद सुलझाने के लिए भारत को नहीं दिए 20 मिलियन डॉलर लोन: चीन
आपको बता दें कि डोकलाम इलाके को भूटान और चीन दोनों ही अपना अपना इलाका बताते हैं और भारत भूटान का समर्थन करता रहा है।
इसके पहले जून में भी भारतीय सैनिकों ने सिक्किम में सीमा पार कर चीनी के सड़क निर्माण का काम रोक दिया था।
चीन इस सड़क का निर्माण भारतीय जमीन के उस टुकड़े के पास कर रहा था, जिसे 'चिकन नेक' के नाम से जाना जाता है। ये जगह भारत के लिए सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App