Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

के.चंद्रशेखर राव के बयान पर सामने आए रमन सिंह, कहा- बीजेपी को दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती

छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने अपने बयान में कहा है कि अब चाहे कितने भी फ्रंट हो जाए भाजपा को दुनिया की कोई ताकत जीतने से नहीं रोक सकती।

के.चंद्रशेखर राव के बयान पर सामने आए रमन सिंह, कहा- बीजेपी को दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती
X

पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की जीत पर छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है। तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर राव के बयान पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने अपने बयान में कहा है कि अब चाहे कितने भी फ्रंट हो जाए भाजपा को दुनिया की कोई ताकत जीतने से नहीं रोक सकती।

इसे भी पढ़े: हिमंता बिस्वा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- राजनीति के लिए मैच्योर नहीं हैं राहुल गांधी

बता दें कि पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा ने जीत के भगवा रंग का झंडा लहरा दिया है और मेघालय में मात्र 2 सीटें जीतकर भी अपनी सरकार बना ली है।

मेघालय विधानसभा की तस्वीर

गौरतलब है कि मेघालय विधानसभा में किसी भी राजनीतिक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। मेघालय में 59 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें कांग्रेस को 21 सीटों पर सफलता हासिल हुई है। तभी से कांग्रेस की नजर दूसरी विपक्षी पार्टियों से संपर्क साधने में लगी हुई थी।
वहीं एनपीपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी जिसे 19 सीटें मिली थी। वहीं बीजेपी को केवल 2 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य के खाते में 11 सीटें आईं और यूडीपी को 6 सीटें हासिल हुई हैं।
बीजेपी लगातार दूसरी सबसे बड़ी पार्टी एनपीपी के संपर्क में थी जिससे उसने कॉनराड संगमा की अध्यक्षता में जोड़-तोड़ की राजनीति कर मेघालय में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story