भारतीय सीमा पर पाक दाग रहा है मोर्टार, सांबा और रामगढ़ में 7नागरिक घायल, 2 की मौत
पाकिस्तान ने आज एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। सुबह जम्मू कश्मीर के अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुबह से फायरिंग हो रही है।

पाकिस्तान ने आज एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। सुबह जम्मू कश्मीर के अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुबह से फायरिंग हो रही है। पाकिस्तानी सेना लगातार मोर्टार और बम के गोले से भारतीय क्षेत्रों में हमला कर रहा है।
पाकिस्तानी हमले में 2 भारतीय नागरिक की मौत हो गई है जबकि 7लोग घायल हो गए हैं। भारतीय सेना भी पाकिस्तान के इस उल्लंघन और गोलीबारी का मुंहतोड़ जबाव दे रहा है।
Samba: Two civilian injured in ceasefire violation by Pakistan in Ramgarh sector #JammuAndKashmir pic.twitter.com/DyrK64yYSl
— ANI (@ANI) January 19, 2018
बीएसएफ के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से भारत की 30-40 पोस्ट पर टारगेट किया जा रहा है। पाकिस्तानी सेना भारतीय नागरिकों भी निशाना बना रहे हैं। कल भी हुई गोलीबारी में तीन आम नागरिक को पाकिस्तानी सेना ने निशाना बनाया था।
इसे भी पढ़ेंः डोकलाम में यथास्थिति को नहीं बदला गया :भारत
इससे पहले गुरुवार को भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान ने इन्ही दोनों क्षेत्र में अंधेरी सुबह में गोलीबारी की। पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में भारत का एक कॉन्सेटबल और एक छोटी बच्ची शहीद हुई थी। जबकि एक अन्य जवान सहित तीन नागरिक घायल हो गए। इसके बाद कार्रवाई करते हुए भारतीय जवानों ने पाकिस्तान के 4 पोस्ट को ध्वस्त कर दिया।
Dharmapuri(Tamil Nadu): Family of BSF jawan A Suresh(who lost his life in ceasefire violation in RS Pura) in mourning pic.twitter.com/jun8n5e73g
— ANI (@ANI) January 19, 2018
Dharmapuri(Tamil Nadu): Family of BSF jawan A Suresh(who lost his life in ceasefire violation in RS Pura) in mourning pic.twitter.com/jun8n5e73g
— ANI (@ANI) January 19, 2018
शहीद जवान के घर पसरा मातम
बीसएफ का जवान ए सुरेश कल पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में शहीद हो गए थे। आज उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचाया गया है। शहीद ए. सुरेश का परिवार तमिलनाडु के धरमपुरी में रहता है। उनका पार्थिव शरीर देखकर पूरे क्षेत्र में गम का माहौला
साल की तीसरी घटना
इस साल पाकिस्तान की यह अंतरर्राष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग की तीसरी घटना है। इससे पहले 18 जनवरी को उल्लंघन किया। इससे पहले 3 जनवरी को सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया था।
तीन दिन पहले ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सात जवानों को मार गिराया था। इसके बाद से ही पाकिस्तान को मिर्ची लगी है और लगातार सीमा से लगे इलाकों में फायरिंग कर अपनी बौखलाहट दिखा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App