Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, LoC पर की गोलाबारी और दागे मोर्टार

जम्मू कश्मीर की कृष्णा घाटी में लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन सुबह 7 बजे किया।

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, LoC पर की गोलाबारी और दागे मोर्टार
X

जम्मू कश्मीर की कृष्णा घाटी में लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन सुबह 7 बजे किया।

इसे भी पढ़ेंः श्रीनगरः हाजीन के एक घर में घुसे 4 आतंकवादी, 3 लोगों पर की गोलीबारी और एक किया अपहरण

पाकिस्तानी सेना ने आज जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकट की चौकियों को निशाना बनाया और मोर्टार दागे। भारतीय सेना नेभी प्रभावी तरीके से इस गोलाबारी का जवाब दिया ।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा(एलओसी) पर सुबह सात बजे से पाकिस्तानी सेना ने छोटे, स्वचालित से बिना उकसावे के अंधाधुंध फ़ायरिंग की और मोर्टार दागे।

इस साल 650 बार किया उल्लंघन

अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन का मजबूती, प्रभावी और उचित तरीके से जवाब दिया। पाकिस्तानी सेनाओं ने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस साल 650 से अधिक बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।

पाकिस्तानी सेना द्वारा आज किया गया प्रदर्शन पाकिस्तान की बौखलाहट दिखा रहा है। दरअसल भारतीय सेना ने एक अप्रैल को 13 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story