जम्मू कश्मीर में 10 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज
जम्मू कश्मीर राज्य सतर्कता संगठन ने ग्रामीण विकास विभाग के दो निदेशकों तथा आठ अन्य खिलाफ कथित भ्रष्टाचार का मामला आज दर्ज किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 March 2018 1:41 AM GMT Last Updated On: 29 March 2018 1:41 AM GMT
जम्मू कश्मीर राज्य सतर्कता संगठन ने ग्रामीण विकास विभाग के दो निदेशकों तथा आठ अन्य खिलाफ कथित भ्रष्टाचार का मामला आज दर्ज किया।
ये भी पढ़ें- संभावना है कि किम परमाणु हथियार छोड़ देंगे: ट्रंप
एक एसवीओ अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चुनिंदा कारोबारियों से स्टेशनरी का सामान, बैनर और होर्डिंग खरीदने के आरोपों के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है। इससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ।
अधिकारी ने बताया कि यह मामला दो निदेशकों, विकास के तीन सहायक आयुक्तों, ग्रामीण विकास विभाग के चार पंचायत अधिकारियों और जम्मू में नेशनल कोओपरेटिव कंज्यूमर्स फ्रेडरेशन ऑफ इडिया लिमिटिड के शाखा प्रबंधक के खिलाफ दर्ज किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story