OMG: वाइन बनाने के लिए होता है इस गंदी चीज का इस्तेमाल, पीने से पहले हो जाएगी उल्टी
शराब और सिगार के लिए फेमस कैरिबियन देश में ऐसा एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे।

शराब और सिगार के लिए फेमस कैरिबियन देश में ऐसा एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। यहां कंडोम से शराब बनाई जा रही है। आपको ये सुनने में भले अजीब लग रहा हो लेकिन ये बात सच है।
इस बेहद अजीबो-गरीब और विवादित तरीके का इस्तेमाल क्यूबा का एक परिवार कर रहा है और इससे वाइन तैयार कर रहा है।
यह भी पढ़ें- ये है दुनिया की सबसे ठंडी जगह, यहां सिर्फ तीन घंटे के लिए होता है दिन- देखें तस्वीरें
ऐसे बनाते हैं शराब
जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय ओरेटेस एस्टेवेज बहुत पहले से इस विधि से शराब बना रहे हैं। शराब बनाने के लिए वो अंगूर, अमरूद, अदरक, जपाकुसुम के साथ-साथ कंडोम का यूज करते हैं।
एस्टेवेज ने बताया कि पहले फ्रूट मिक्स को फरमेंट किया जाता है बाद में अलग-अलग फ्लेवर के कंडोम से इन्हें कवर कर दिया जाता है। जब फरमेंटेशन के दौरान गैस बनती है और कंडोम के फ्लेवर इसमें मिक्स हो जाते हैं। इस पूरी विधि में जब कंडोम फूलना बंद हो जाता है तो समझा जाता है कि शराब तैयार हो गई।
पूरा परिवार लगा है बिजनेस में
एस्टेवेज का कहना है कि मिलिट्री की नौकरी के बाद उन्होनें वाइन का बिजनेस शुरू किया था। जिसमें उनकी पत्नी, बेटा और असिस्टेंट उनकी मदद करते हैं।
एस्टेवेज का कहना है कि उनके द्वारा बनाई शराब को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं रेस्टोरेंट में इसकी भारी डिमांड है। उन्होंने बताया कि वो एक दिन में करीब 50 बोतल बेचते हैं।
यह भी पढ़ें- देवर-भाभी थे आपत्तिजनक हालत में, पति ने देख लिया और फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान
विवादित है ये तरीका
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App