18 घंटे की दुल्हन ने ऐसे बिताए अपनी जिंदगी के अंतिम पल, देखें तस्वीरें
एक कैंसर पीड़ित दुल्हन हेदर लिन्डसे ने 35 साल के अपने ब्वॉयफ्रेंड डेविड मोशर से अस्पताल में शादी की है।

अमेरिका के न्यू जर्सी में एक 18 घंटे की दुल्हन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक कैंसर पीड़ित दुल्हन हेदर लिन्डसे ने 35 साल के अपने प्रेमी डेविड मोशर से अस्पताल में शादी की है।
इस दौरान दुल्हने के मुंह पर ऑक्सीजन मास्क भी लगा हुआ था। महिला ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले अस्पताल के बेड पर लेटे हुए, अपने प्रेमी के साथ शादी रचाई और उस पल को लोगों के लिए यादगार बना दिया।
शादी में मौजूद एक दोस्त के मुताबिक, वह पल कुछ ऐसा था। मैत मैं तुमसे डरी नहीं हूं। मैं इतनी प्यार में हूं। मैं उस प्यार को अभी इंज्वाय कर रही हूं।
लिंडसे की बहन क्रिस्टीना बताती हैं कि 22 दिसंबर को लिंड्स्ले और मोशर ने शादी की ड्रेस पहनी। उस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे। ईसाई परंपरा के मुताबिक ये शादी हुई थी। हेदर की फोटो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App