OMG: जब हवा में उड़कर कार घुसी इमारत की दूसरी मंजिल में, ऐसे हुआ जबरदस्त हादसा
कैलिफॉर्निया के सेंता एना पुलिस के मुताबिक, सफेद रंग की सेडान कार बिल्डिंग में आधी बाहर और आधी अंदर लटकी हुई थी।

अमेरिका के कैलिफॉर्निया की इस इमारत की तस्वीर देखकर आपको भी हैरानी हो रही होगी कि एक कार कैसे इस घर की दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। पुलिस को रविवार को कैलिफॉर्निया के सेंता एना बिल्डिंग के डेंटल ऑफिस में एक कार लटकी हुई मिली है।
यह भी पढ़ें- दरिंदगी! हरियाणा के पानीपत में नाबालिग की हत्या कर शव के साथ 4 घंटों तक किया गैंगरेप
सेंता एना पुलिस के मुताबिक, सफेद रंग की सेडान कार बिल्डिंग में आधी बाहर और आधी अंदर लटकी हुई थी। फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, ये कार डिवाईडर से टकराई और हवा में उड़कर दूसरी मंजिल में घुस गई।
OCFA on scene in SANTA ANA of a vehicle into a building. One person still trapped inside the vehicle. pic.twitter.com/sWmtovu0Kd
— OCFA PIO (@OCFA_PIO) January 14, 2018
ऑरेंज काउंटी फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, उन्हें सुबह एक फोन कॉल के जरिए ये सूटना दी गई कि सुबह 5.30 बजे कैलिफोर्निया के सेंता एना में कार क्रैश हो बिल्डिंग में जा घुसी है।
जानकारी के मुताबिक, कार में दो लोग सवार थे, जिनमें से एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था और दूसरे को हड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App