VIDEO: पति को जान से मारने की दी थी सुपारी, जज का फैसला सुनते ही हुई बेहोश
कैलिफॉर्निया के कार्ल्सबड में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है।

कैलिफॉर्निया के कार्ल्सबड में कोर्ट ने एक महिला को अपने पूर्व पति को मरवाने के लिए सुपारी देने के आरोप 25 साल की सजा सुनाई है।
कोर्ट ने जैसे ही आरोपी पत्नी को सजा सुनाई वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। जिसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
क्या है मामला
साल 2016 में सितंबर में 45 वर्षीय डायना लवज्वॉय ने अपने पति का कत्ल कराने के लिए एक युवक को सुपारी देकर उस पर हमला कराया था।
दंपति के बीच अपने बेटे को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। महिला ने आरोप लगाया था कि पति ने बेटे को मोलेस्ट किया और उसका यौन शोषण भी किया।
जिसके बाद डायना ने पति ग्रेग मुलवीहल पर हमला करवाया था। महिला ने पति को मरवाने के लिए अपने ट्रेनर की मदद ली थी, जो उसे शूटिंग सिखाता था। ट्रेनर ने ही ग्रेग को फोन कॉल के जरिये सुनसान जगह पर बुलाया और फिर उसे हाथ में गोली मार दी।
यह भी पढ़ें- हुस्न के जाल में फंसाकर यह महिला करती थी मर्दों का बलात्कार, इतनों को बना चुकी है शिकार
जिसके बाद मामले को लेकर कोर्ट में केस चल रहा था। कोर्ट ने पत्नी को 25 साल की कैद और हमलावर को 50 साल की सजा सुनाई है। आरोपी महिला डायना और हमलावर ट्रेनर की सजा दिसंबर से शुरू होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App