फोर्ब्स अरबपति लिस्ट: ट्रंप 92 रैंक फिसले, बिल गेट्स लगातार 24वी बार पहले स्थान पर
ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस लिस्ट में दूसरे स्थान पर, मार्क जकरबर्ग को सबसे अधिक फायदा

भले ही अमेरिका के अमीर और अमीर हो रहे हों लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की संपत्ति कम हो गई है। फॉर्च्यून की नई लिस्ट में डॉनल्ड ट्रंप की संपत्ति 600 मिलियन डॉलर यानी 3,900 करोड़ रुपए कम होकर 3.1 बिलियन डॉलर यानी 201.5 खरब रुपए हो गई है। मंगलवार को जारी फोर्ब्स की नई लिस्ट में 400 अरबपतियों के नाम हैं।
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स लगातार 24वीं बार अरबपतियों की लिस्ट में पहले स्थान पर बने हुए हैं। बिल गेट्स की कुल संपत्ति 89 बिलियन डॉलर यानी 5785.7 खरब रुपए आंकी गई है वहीं ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 81.5 बिलियन डॉलर यानी 5298.6 खरब रुपए की संपत्ति के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
इसे भी पढें: रतन टाटा, लक्ष्मी मित्तल, विनोद खोसला हैं फोर्ब्स के ग्रेटेस्ट लिविंग बिजनेस माइंड्स
प्राइवेट सेक्टर से व्हाइट हाउस तक पहुंचने वाले पहले राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप 400 अरबपतियों की लिस्ट में 248वें स्थान पर हैं। स्नैपचैट के 27 वर्षीय फाउंडर इवान स्पीगल भी ट्रंप के साथ 248वें स्थान पर हैं। इवान अरबपतियों की लिस्ट में जगह बनाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति भी हैं।
ट्रंप की संपत्ति कम होने की वजह
फोर्ब्स ने ट्रंप की कम हुई संपत्ति के पीछे न्यूयॉर्क रिटेल और ऑफिस रियल एस्टेट मार्केट का कमजोर होना बताया है। 2016 में जब ट्रंप व्हाइट हाउस के लिए चुने गए थे तब वह फोर्ब्स की लिस्ट में 156वें स्थान पर थे।
इसे भी पढें: चीन के सबसे अमीर आदमी बने मा हुआतेंग, अलीबाबा के संस्थापक को छोड़ा पीछे
फोर्ब्स ने कहा कि उसकी 36वीं वार्षिक सूची ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं इसमें 400 अरबपतियों के नाम हैं जिनकी कुल संपत्ति 2.7 ट्रिलियन डॉलर यानी 1,75,547.73 खरब रुपए है। फोर्ब्स ने बताया कि 2016 की सूची में अरबपतियों की कुल संपत्ति 2.4 ट्रिलियन डॉलर यानी 1,56,034.48 अरब रुपए थी।
जुकरबर्ग चौथे स्थान पर
अरबपतियों की लिस्ट में 22 नए नाम हैं जिसमें नेटफ्लिक्स के को-फाउंडर और सीईओ रीड हैस्टिंग्स शामिल हैं। पिछले साल की लिस्ट में जगह बनाने वाले 26 नाम इस बार लिस्ट में जगह पाने में असफल रहे हैं। 400 अरबपतियों की लिस्ट में केवल 50 महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा फायदा कमाने वालों में फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग हैं। मार्क की संपत्ति में 15.5 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है जिससे वह अपनी लिस्ट में चौथा स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App