Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बुलंदशहर हिंसा: हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार, पुलिस के लिए बना था चुनौती

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी और बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बुलंदशहर हिंसा: हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार, पुलिस के लिए बना था चुनौती
X

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी और बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

योगेश राज की पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। योगेश राज हिंसा के दिन से ही फरार चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुातबिक पुलिस ने हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज को खुर्जा के निकट किसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि हिंसा के मामले में अब तक 31 लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि बीत महीने बुलंदशहर के स्याना में कथित गौकशी के बाद हिंसा हो गई थी।

इस हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी। साथ ही हिंसा में सुमित नाम के शख्स की भी मौत हो गई थी। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया योगेश राज हिंसा का मुख्य आरोपी था, जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story