शर्मनाक! इस वहशी ने बच्चों के साथ किया ये घिनौना काम, हुई 472 साल की जेल
अमेरिका में एक युवक को अदालत ने 472 साल की सजा सुनाई है।

अमेरिका में एक युवक को बच्चों की तस्करी और यौन उत्पीड़न के जुर्म में 472 साल की सजा मिली है।
अमेरिकी इतिहास में मानव तस्करी मामले में यह सबसे लंबी सजा है। इस केस में पीड़ित के वकील ने आरोपी के लिए कोर्ट से मांग थी कि उसे कम से कम 600 साल की सजा दी जाए।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: कैब ड्राइवर ने की महिला जज के अपहरण की कोशिश, गिरफ्तार
क्या है पूरा मामला
ब्रॉक फ्रैंकलिन (31) नाम के शख्स को स्थानीय कोर्ट के जज पीटर मिशील्सन ने मंगलवार को सजा सुनाई। अरोपी फ्रैंकलिन को कोर्ट ने इसी साल मार्च में मानव तस्करी के मामले में दोषी पाया था।
फ्रैंकलिन पर आरोप था कि उसने तीस से ज्यादा बार नाबालिग लड़कियों और महिलाओं का सेक्स रैकेट चलाया।
आरोपी द्वारा किया गया यह अपराध कोलार्डो के संगठित अपराध नियंत्रण कानून का उल्लंघन है। जिसमें बच्चों से देह व्यापार कराना, मानव तस्करी व यौन शोषण शामिल है।
कैसा बनता था अपना शिकार
पीड़िता के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि आरोपी बच्चों को नशीला पदार्थ पिलाकर और उनके साथ जबरदस्ती कर अपना शिकार बनाता था।
इतना ही नहीं वह बच्चों को डरा धमकाकर संबंध बनाने और ऑनलाइव सेवा के जरिए देह व्यापार का धंधा करने के लिए दबाव डालता था।
लड़कियों को कर देता था गंजा
Brock Franklin gets nation’s longest human-trafficking sentence. Prosecuted with assistance from @FBIDenver & @COAttnyGeneral Release: https://t.co/aJbXOTZj1f pic.twitter.com/7ZLGLUFd5w
— DA Office of 18th (@DA18th) November 22, 2017
पीड़िता ने सुनाया दर्द
एक अन्य पीड़िता ने अपने दर्द सुनाते हुए कहा कि उसने मेरा सब कुछ छीन लिया और मैं अपना ये सब वापस पाने के लिए संघर्ष कर रही हूं।
यह पहली बार नहीं है जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, इससे पहले भी साल 2015 में फ्रैंकलिन के साथ 6 अन्य लोगों के साथ इस अपराध में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने पाया कि अपराध करना आरोपी की आदत बन चुकी है, जिसके चलते उसे यह कठोर सजा सुनाई गई।
यह भी पढ़ें- ये हैं रेप के वो 5 सबसे चर्चित केस, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया
सजा देश के लिए संदेश
कोलार्डो के अटॉर्नी जनरल ने इस मामले को लेकर मीडिया से बातचीत में कहा कि 400 की सजा, पूरे देश में एक कड़ा संदेश कि सरकार महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले ऐसे अपराध को बर्दाश्त नहीं करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App