अफगानिस्तान : नांगरहार प्रांत के एक हवाई अड्डे पर ब्लास्ट, 16 लोगों की मौत
काबुल के पूर्वी नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में आतंकवादियों ने मुख्य हवाई अड्डे के निकट एक निर्माण कंपनी पर धावा बोल दिया और एक आत्मघाती विस्फोट किया जिसमें कम से कम 16 लोग मारे गये।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 March 2019 1:25 PM GMT
काबुल के पूर्वी नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में आतंकवादियों ने मुख्य हवाई अड्डे के निकट एक निर्माण कंपनी पर धावा बोल दिया और एक आत्मघाती विस्फोट किया जिसमें कम से कम 16 लोग मारे गये।
अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल गुलाम सनाय स्तानिकजई ने बताया कि बुधवार सुबह कंपनी के गेट पर आत्मघाती हमलावर के खुद को उड़ा लेने की घटना में पांच लोग घायल भी हुये हैं।
स्तानिकजई ने बताया कि इसके बाद कई अन्य हमलावर कंपनी में घुस गये जहां इस समय एक मुठभेड़ चल रही है। उन्होंने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस प्रमुख ने यह भी कहा कि अमेरिकी बल घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।
इस हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नही ली है। हालांकि, तालिबान और इस्लामिक स्टेट समूह पूर्वी अफगानिस्तान विशेषकर नांगरहार प्रांत में सक्रिय है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story