ब्राजील की जेल में कैदियों के बीच संघर्ष, 9 लोगों की मौत और 14 घायल, 106 कैदी हुए फरार
ब्राजील के गोईआस प्रांत की एक जेल में बंद विरोधी गिरोहों के कैदियों के बीच हुए संघर्ष में 9 लोग मारे गये हैं जबकि 14 अन्य घायल हो गये हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 Jan 2018 10:36 AM GMT
ब्राजील के गोईआस प्रांत की एक जेल में बंद विरोधी गिरोहों के कैदियों के बीच हुए संघर्ष में 9 लोग मारे गये हैं जबकि 14 अन्य घायल हो गये हैं। जेल अधिकारियों ने एक समाचार वेबसाइट को यह जानकारी दी है।
अधिकारियों ने बताया कि अपैरेसिडा डे गोईआनिया कॉम्प्लेक्स स्थित कोलोनिआ एग्रोइंडस्ट्रियल जेल में एक ब्लॉक के कैदियों ने अन्य तीन ब्लॉकों में बंद विरोधी गिरोह के सदस्यों पर हमला कर दिया।
इसे भी पढ़ेंः सांसद नेपाल सिंह ने दिया शर्मनाक बयान- 'सेना के जवान है तो जान जाएगी ही', देखिए वीडियो
अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों ने दूसरे ब्लॉकों में घुसने के बाद वहां पड़े गद्दों में आग लगा दिया और मारे गये कैदियों के शवों को जला दिया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। अधिकारियों ने मारे गये लोगों की संख्या की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पायी है।
106 कैदी हुए फरार
स्थानीय मीडिया के अनुसार, जेल में हुए इन दंगों के दौरान करीब 106 कैदी फरार हो गये। हालांकि अधिकारियों ने उनमें से 29 को पकड़ लिया है। खबरों के अनुसार, और 127 कैदी भी जेल से भागे थे, लेकिन वह खुद वापस आ गये।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story