ब्राजील: रियो डी जेनेरियो में गोली लगने से तीन लोगों की मौत
ब्राजील के अधिकारियों ने बताया कि रियो डी जेनेरियो की अलेमाओ बस्ती में पुलिस और बंदूकधारियों के बीच हुई मुठभेड़ में चली गोलियों से एक वर्षीय एक बच्चे और दो वयस्कों की मौत हो गई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 March 2018 2:10 AM GMT
ब्राजील के अधिकारियों ने बताया कि रियो डी जेनेरियो की अलेमाओ बस्ती में पुलिस और बंदूकधारियों के बीच हुई मुठभेड़ में चली गोलियों से एक वर्षीय एक बच्चे और दो वयस्कों की मौत हो गई। इस घटना में चार लोग जख्मी हो गए।
यह भी पढ़ें- EVM के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस आखिरकार जागी: AAP
रियो पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात की है जब चार हथियारबंद शख्स ने पुलिस थाना पहुंचकर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा संदिग्धों का पीछा किए जाने के दौरान गोलीबारी किए जाने से पीड़ितों को गोली लग गई।
फरवरी में सरकार ने रियो स्थानीय पुलिस का भार सेना को सौंपा था लेकिन सुरक्षा हालात सुधरने के कोई संकेत नहीं मिलते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story