Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

डोकलाम विवाद के बाद पहली बार भारत-चीन के बीच हुई सीमा वार्ता, हुई ये अहम बातें

भारत-चीन के बीच डोकलाम विवाद 73 दिनों तक चला था।

डोकलाम विवाद के बाद पहली बार भारत-चीन के बीच हुई सीमा वार्ता, हुई ये अहम बातें
X

डोकलाम विवाद के बाद भारत-चीन सीमा पर पहली बार शुक्रवार को वार्ता हुई। वार्ता के संबंध में भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि सामा वार्ता रचनात्मक और प्रगतिशील रही। डोकलाम विवाद भारत और चीन सीमा पर करीब 73 दिनों तक चला था जिसके दौरान भारत और चीन के संबंधों में काफी कड़वाहट आ गई थी।

दोनों देशों में होने वाली वार्ता 'वर्किंग मकैनिजम फॉर कंसल्टेशन ऐंड कोआर्डिनेशन ऑन इंडिया-चाइना बॉर्डर अफेयर्स' के तहत हुई। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच दिसंबर महीने में बातचीत हो सकती है। बातचीत में अहम मुद्दा होगा सीमा विवाद को खत्म कर संभव परिणाम निकालना।
इसे भी पढ़ें:
प्रद्युम्न मर्डर केस: अब रयान मालिकों पर भी गिरेगी गाज, जल्द हिरासत में ले सकती है सीबीआई
भारत की ओर से ये सुनिश्चित करने की कोशिश हो रही है कि डोकलाम ट्राइजंक्शन के करीब चीनी सैनिक फिर से सड़क निर्माण का कार्य न शुरू कर दें। भारतीय दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के अधिकारियों ने भारत-चीन सीमा के सभी सेक्टरों में हालात की समीक्षा की और दोनों ही पक्ष सीमाई इलाकों में शांति बनाए रखने पर सहमत भी हुए।
बातचीत के दौरान विदेश मंत्रालय के जॉइंट सेक्रटरी प्रणय वर्मा और दूसरे अधिकारी शामिल थे। चीन की ओर से एशियन अफेयर्स विभाग के डायरेक्टर जनरल जियाओ किआन और दूसरे अधिकारी भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी अगले महीने नई दिल्ली में होने वाले रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story