पाकिस्तान: मतदान के दौरान क्वेटा में बम ब्लास्ट, 34 लोगों की मौत
पाकिस्तान में आज राष्ट्रीय और प्रांतीय असेंबली के लिए वोटिंग की जा रही है। वहीं वोटिंग के दौरान विभिन्न पोलिंग बूथों से हिंसा की खबरें आनी शुरू हो चुकी हैं। वहीं बलूचिस्तान के क्वेटा में बम ब्लास्ट की घटना हुई है।

पाकिस्तान में आज राष्ट्रीय और प्रांतीय असेंबली के लिए वोटिंग की जा रही है। वहीं वोटिंग के दौरान विभिन्न पोलिंग बूथों से हिंसा की खबरें आनी शुरू हो चुकी हैं। वहीं बलूचिस्तान के क्वेटा में बम ब्लास्ट की घटना हुई है।
इस ब्लास्ट में अब तक लगभग 25 लोगों की मौत और 15 लोगों घायल हो गए हैं। उस क्षेत्र के डीआईजी अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इसे भी पढें- अब कांग्रेस ने शुरू किया 'Free Hug' कंपैन, दिल्ली में लोगों से गले मिलते दिखें कार्यकर्ता
पाकिस्तानी मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक यह ब्लास्ट क्वेटा में पूर्वी बाईपास के करीब हुआ है। क्वेटा ब्लास्ट में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह ब्लास्ट सुबह करीब 11 बजे नेशनल असेंबली 260 के में हुआ है।
#WATCH Lashkar-e-Taiba chief and Mumbai 26/11 attacks mastermind Hafiz Saeed after casting his vote at a polling booth in Lahore. #PakistanElections2018 pic.twitter.com/uPYLIyHYsq
— ANI (@ANI) July 25, 2018
यह ब्लास्ट एक पुलिस वैन के बिल्कुल पास हुआ है, जो इलाके में रुटीन पैट्रोलिंग कर रही थी। और मतदान मे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए यह वैन इलाके में रुटीन पैट्रोलिंग कर रही थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App