स्वदेश भेजे जायेंगे इराक में मारे गये 38 भारतीय मजदूरों के शव
उत्तरी इराक में बंधक बना कर मार डाले गए 38 भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूरों के शव बगदाद में भारतीय अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 April 2018 3:43 AM GMT
उत्तरी इराक में बंधक बना कर मार डाले गए 38 भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूरों के शव बगदाद में भारतीय अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं। इन्हें आज देर रात भारत भेजा जायेगा।
ये भी पढ़ें- सीतलवाड के खिलाफ NGO के लिए धोखाधड़ी से केंद्रीय सहायता हासिल करने का केस दर्ज
भारतीय राजदूत प्रदीप सिंह राजपुरोहित ने कहा कि शवों को बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर ले जाया गया है और इन्हें सेना के एक विमान से भेजा जायेगा।विमान संभवत: कल भारत पहुंच जायेगा। ताबूतों को विमान में चढ़ाये जाने पर भारत के विदेश राज्य मंत्री वी के. सिंह ने उन्हें सलामी दी।
सिंह ने आतंकवादियों की आलोचना की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी सरकार के रुख को जाहिर किया।
आईएस को‘‘ बेहद क्रूर संगठन' बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के नागरिक आईएस की गोलियों के शिकार हुए हैं।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमलोगहर तरह के आतंकवाद के खिलाफ हैं।' गौरतलब है कि वर्ष2014 में उत्तरी मोसुल शहर पर कब्जा करने के तुरंत बाद आईएस ने इन मजदूरों को अगवा करलिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story