ध्यान हटाने के लिए बांटने वाली राजनीति कर रही है भाजपा : अखिलेश
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा और आरएसएस पर बांटने वाली राजनीति का आरोप लगाया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Feb 2018 5:42 AM GMT Last Updated On: 5 Feb 2018 5:42 AM GMT
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज भाजपा और आरएसएस पर ‘‘बांटने वाली राजनीति' को लेकर निशाना साधा और कहा कि यदि वर्तमान सरकार को सत्ता से नहीं हटाया गया तो यह देश के लिए हानिकारक होगा।
यादव ने यहां अपनी पार्टी सपा की ओर से आयोजित एक रैली को संबोधित किया।
उन्होंने कहा, ‘‘पहली बात यह सरकार जनता को एक झूठा वादा करके लोगों को मूर्ख बनाकर आयी कि वह सभी के खाते में 15 लाख रूपये जमा कराएगी। सत्ता संभालने के बाद वह बांटने वाली राजनीति में लिप्त है और साम्प्रदायिक मुद्दे उठा रही है ताकि लोग बेरोजगारी, भुखमरी और किसानों की आत्महत्या के मुद्दों को भूल जाएं।'
ये भी पढ़ें- गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करते हुए पाये जाने पर चालकों का लाइसेंस रद्द कर देगी बंगाल सरकार
उन्होंने कहा कहा कि आरएसएस से निर्देशित सरकार संविधान के सिद्धांतों को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story