केंद्र, हरियाणा में भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल: सुरजेवाला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र एवं हरियाणा की भाजपा सरकारों पर किसानों एवं युवाओं के कल्याण के लिये कुछ नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकारें सभी मोर्चों पर विफल रही हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 July 2018 12:47 AM GMT Last Updated On: 22 July 2018 12:47 AM GMT
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र एवं हरियाणा की भाजपा सरकारों पर किसानों एवं युवाओं के कल्याण के लिये कुछ नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकारें सभी मोर्चों पर विफल रही हैं।
उन्होंने दावा किया कि खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने के लिये केंद्र खुद की ‘‘तारीफ' कर रहा है लेकिन कई जगहों पर संतप्त किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं।
सुरजेवाला ने आज यहां एक रैली में कहा, ‘‘केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर नाकाम रही है।'
उन्होंने कहा कि हरियाणा में अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीतने पर दो लाख युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा शासन के दौरान दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story