बिहार उपचुनाव 2018: BJP सांसद ने दिया विवादित बयान, कहा-RJD नेता जीता तो अररिया बन जाएगा ISI का गढ़
बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि अररिया सीट से आरजेडी प्रत्याशी सरफराज आलम जीतते है तो यह आईएसआई का गढ़ बन जाएगा।

बिहार के विधानसभा की अररिया सीट पर उपचुनाव होने जा रहे है, इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर तंज कस रही है और पलटवार करने से भी नहीं चुक रही।
इन चुनावों को मद्देनजर रखते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अररिया सीट से आरजेडी प्रत्याशी सरफराज आलम जीतते है तो यह आईएसआई का गढ़ बन जाएगा।
ये भी पढ़े: अब BJP-RSS नहीं लालू यादव की पार्टी बनाएगी अयोध्या में राम मंदिरअ
बिहार भाजपा अध्यक्ष और उजियारपुर से सांसद नित्यानंद राय ने आगे कहा है कि अगर बीजेपी के प्रदीप सिंह इस सीट पर जीतते है, तो यहां राष्ट्रवादियों का गढ़ बन जाएगा।
If Sarfaraz Alam(RJD bypoll candidate) wins then Araria will become hub of ISI, if Pradeep Singh (BJP bypoll candidate) wins then Araria will be the hub of nationalists: Nityanand Rai,Bihar BJP Chief and Ujiarpur MP pic.twitter.com/ceg8Vczwpt
— ANI (@ANI) March 10, 2018
बता दें कि बिहार में अररिया सीट, जहनांबाद और भभुआ विधानसभा सीट पर उप चुनाव होने जा रहे है। दरअसल, सांसद तस्लीमुद्दीन की मृत्यु के बाद से अररिया लोकसभा की सीट खाली हो गई थी।
इसके साथ ही जहानांबाद के राजद विधायक मुंद्रिका सिंह यादव और भभुआ के भाजपा विधायक आनंद भूषण पांडेय की मौत की वजह से यह दोनों सीटें भी खाली हो गई थी। इसी वजह से इन सीटों पर उपचुनाव होने है।
11 मार्च होंगा चुनाव
इन सीटों पर 11 मार्च को मतदान होने है, जिसके नतीजे 14 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App