ईरान के अहवाज शहर में परेड के दौरान बड़ा आतंकी हमला, आठ गार्ड की मौत
ईरान के शहर अहवाज में शनिवार को बंदूकधारियों ने सेना की परेड पर हमला किया जिसमें रिवोल्यूशनरी गार्ड के कम से कम आठ सदस्य मारे गये और 20 अन्य घायल हो गये।

ईरान के शहर अहवाज में शनिवार को बंदूकधारियों ने सेना की परेड पर हमला किया जिसमें रिवोल्यूशनरी गार्ड के कम से कम आठ सदस्य मारे गये और 20 अन्य घायल हो गये। सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने बताया कि घायलों में एक महिला और एक बच्चा शामिल है। लेकिन घटना के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया गया।
24 killed, 53 wounded in Iran parade attack: AFP news agency
— ANI (@ANI) September 22, 2018
खबरों में कहा गया था कि हमलावर ‘तकफिरी' हैं। इस शब्द का पहले इस्तेमाल इस्लामिक स्टेट समूह के लिए किया जाता था। अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने बताया कि मोटरसाइकिल पर खाकी वर्दी पहने आये दो बंदूकधारियों ने यह हमला किया। इस एजेंसी को रिवोल्यूशनरी गार्ड के नजदीक माना जाता है।
सरकारी टेलीविजन में हमले के तुरंत बाद की तस्वीर दिखायी गयीं। इसमें जमीन पर सैन्य वर्दी में लेटे किसी की मदद करते पैरा मेडिकल स्टाफ को देखा जा सकता है। अन्य सशस्त्र सुरक्षा कर्मी को एक दूसरे पर चिल्लाते दिखाई दे रहे थे।
इसे भी पढ़ें- तंजानिया में नौका डूबने से 131 लोगों की मौत, प्रबंधन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के आदेश
अर्द्ध सरकारी समाचार एजेंसी इसना ने हमले के बाद के फोटो जारी किये। खून से लथपथ वर्दीधारी सैनिक एक दूसरे की तरफ दौड़ रहे हैं। यह हमला अहवाज्स खुद्स या यरूशलम, में हुआ। अभी किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App