Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा ये भोजपुरी गाना, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भोजपुरी गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा ये भोजपुरी गाना, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
X

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक भोजपुरी गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर दो महीने में 38,562,452 बार देखा जा रहा है। इस गाने की खास बात है कि ये गाना किसी फिल्म का नहीं है।

इस भोजपुरी गाने को गायक-एक्टर रितेश पांडे और खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। यह गाना वेब म्यूजिक द्वारा 9 सितंबर को रिलीज हुआ है।

क्या है वीडियो में

ये गाना सिंगर रितेश और एक एक्ट्रेस पर फिल्माया गया है। इस गाने के बोल हैं 'पियवा से पहिले हमार रहलू'। सितंबर में गाना अपलोड होने के बाद इसे 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और 15 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट्स किए हैं।

कौन हैं सिंगर रितेश पांडे

रितेश पांडे बिहार के सासाराम के रहने वाले हैं। वर्तमान में वो वाराणसी में रहते हैं। रितेश ने अपनी शुरुआती पढ़ाई वाराणसी से की है। इसके बाद रितेश ने बिहार के आरा के महाराजा कॉलेज से पढ़ाई की। रितेश के अब तक कई एलबम मार्केट में आ चुके हैं।

देखें वीडियो-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story