पुणे हिंसा: नहीं थम रही कोरेगांव की लड़ाई, जिग्नेश-खालिद पर FIR दर्ज- 300 लोग हिरासत में
भीमा कोरेगांव युद्ध की सालगिरह पर भड़की हिंसा के बाद दलित नेता प्रकाश अंबेडकर की अगुवाई में बुधवार को कई संगठनों ने राज्य बंद बुलाया, जिससे मुंबई समेत कई इलाकों में हिंसा भी हुई।

भीमा कोरेगांव युद्ध की सालगिरह पर भड़की हिंसा का असर पूरे महाराष्ट्र पर पड़ा है। दलित नेता प्रकाश अंबेडकर की अगुवाई में बुधवार को कई संगठनों ने राज्य बंद बुलाया, जिससे मुंबई समेत कई इलाकों में हिंसा भी हुई। मुंबई पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर 300 को लोगों को गिरासत में भी लिया है।
यह भी पढ़ें- प्लेन को हवा में छोड़ मारपीट करने लगे पायलट कपल, इस बात पर हुई तू-तू मैं-मैं
उमर खालिद और मेवाणी के खिलाफ केस दर्ज
पुणे में दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और छात्र नेता उमर खालिद पर सेक्शन 153(A), 505, 117 के तहत FIR दर्ज की गई है। इन दोनों नेताओं पर पुणे में हुए एक कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है।
Pune: FIR registered against Jignesh Mevani and Umar Khalid under section 153(A), 505 & 117 at Vishrambaug Police Station
— ANI (@ANI) January 4, 2018
महाराष्ट्र में हिंसा के बाद राज्य बंद होने पर मुंबई पुलिस ने जिग्नेश और उमर के कार्यक्रम के आयोजन की इजाजत नहीं दी है। ये दोनों नेता छात्र भारती के कार्यक्रम में बतौर वक्ता शामिल होने वाले थे। इस बात की जानकारी छात्र भारती के उपाध्यक्ष सागर भालेराव ने दी है।
पुलिस ने हिंसा के बाद कई लोगों को गिरासत में तो लिया लेकिन इनमें से से 15 लोग नाबालिग थे। जिन्हें जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन सभी लोगों पर सार्वजिनक संपत्ति को नुकसान को क्षति पहुंचाने का आरोप है।
बता दें कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार इस मुद्दे को लेकर आपस में बात कर रही है। साथ ही गृह मंत्रालय ने भी इस मुद्दे पर राज्य अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। जिस पर आज महाराष्ट्र सरकार ने कोरेगांव हिंसा पर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी है।
यह भी पढ़ें- कानपुर के पॉश इलाके में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 7 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार
गौरतलब है कि हिंसा के बाद बुधवार को दलित संगठनों ने महाराष्ट्र बंद बुलाया था। बुधवार को महाराष्ट्र में कई जगह हिंसा हुई, बसों को जलाया गया, धरना प्रदर्शन भी हुए थे। महाराष्ट्र के साथ ही बुधवार को गुजरात में भी कई जगह ऐसा ही देखने को मिला था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App