केवल PM मोदी नहीं इन दो बड़े भाजपा नेताओं को मारने की थी योजना, चिट्ठी से हुआ खुलासा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की प्लानिंग करने वाले वामपंथी कार्यकर्ताओं के घरों में छापेमारी के बाद और भी चौंकाने वाली सूचनाएं मिली हैं। पीएम मोदी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के दो बड़े दिग्गज नेताओं को मौत के घाट उतारने की योजना थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की प्लानिंग करने वाले वामपंथी कार्यकर्ताओं के घरों में छापेमारी के बाद और भी चौंकाने वाली सूचनाएं मिली हैं। पीएम मोदी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के दो बड़े दिग्गज नेताओं को मौत के घाट उतारने की योजना थी। इसका खुलासा पुलिस को मिले जो लेटरों से हुई है।
वामपंथियों के घर से मिले खत के खुलासा हुआ है कि पीएम मोदी के अलावा बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री की भी हत्या करने की योजना थी। बड़े कार्यक्रमों के दौरान घटना को अंजाम देने की बात भी कही जा रही है।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016 के पत्र से मालूम होता है कि मोदी, शाह और राजनाथ सिंह की हत्या के बारे में नक्सलियों के बीच बाततीच हुई थी। वहीं 2017 के पत्र से इस योजना का खुलासा हुआ।
इसे भी पढ़ें- सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट, आरएसएस पर साधा निशाना
पत्र में लिखा गया था कि रोडशो के दौरान राजीव गांधी हत्या की तरह मोदी पर हमला किया जाए। यदि पुलिस को ये खत नहीं मिलते तो देश को बड़ा झटका लग सकता था। साथ ही बड़ी घटना घट सकती थी।
बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस ने कई राज्यों में वामपंथी कार्यकर्ताओं के घरों में ताबड़ तोड़ छापेमारी की और माओवादियों के साथ संपर्क रखने के संदेह में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रांची से फादर स्टेन स्वामी, हैदराबाद से वामपंथी विचारक और कवि वरवरा राव, फरीदाबाद से सुधा भारद्धाज और दिल्ली से सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलाख की भी गिरफ्तारी भी हुई है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में अप्रैल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान ये पत्र बरामद किए गए थे। इस अभियान में 39 माओवादी मारे गए थे। फिलहाल गिरफ्तारियों को लेकर देश में विरोध हो रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App