''भविष्य का भारत'': संघ प्रमुख बोले- आजादी दिलाने में कांग्रेस की बड़ी भूमिका, देश को दिए कई महापुरुष
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी और भारत को अनेक महापुरुष दिए।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी और भारत को अनेक महापुरुष दिए। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली में तीन दिन का अधिवेशन आयोजित कर रहा है, जिससे लोग संगठन को समझ सकें।
ज्ञात हो कि 17 से 19 सितंबर तक 'भारत का भविष्य: आरएसएस का दृष्टिकोण' नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि संघ का कार्य अद्वितीय है।
इस कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से विभिन्न क्षेत्रों की जानीमानी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। संबोधन की शुरुआत में उन्होंने डॉ. हेडगेवार के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी।
Congress ke roop mein ek bada andolan (freedom movement) sare desh mein khada hua, usmein bhi anek sarvasv tyagi mahapurush jinki prerna aaj bhi hamari jeevan ki prerna mein kaam karti hai aise paeda hue: RSS Chief Mohan Bhagwat at RSS's lecture series in Delhi, earlier today. pic.twitter.com/Z1MJUftk7S
— ANI (@ANI) September 17, 2018
इसे भी पढ़ें- Happy Birthday PM Modi: जन्मदिन पर काशी पहुंचे मोदी, बच्चों को दिए सफलता के मंत्र
भारत हिंदू राष्ट्र था और रहेगा
भागवत ने कहा कि हम तिरंगे का सम्मान करते हैं और हमें अपने देश के लिए ही जीना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र था, है और रहेगा। हिन्दुत्व हमारे समाज को एकजुट रखता है। संघ प्रमुख ने कहा कि संघ को लोग समझ नहीं पाते क्योंकि संघ अनोखा है।
सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन
हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सत्ता में कौन है, हम बस अपना काम करते हैं। उन्होंने कहा कि संघ सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जहां लोकतंत्र का पालन किया जाता है। संघ की कार्य पद्धति अलग है।
इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार का बड़ा फैसला: विजया बैंक, देना बैंक और बैंक आफ बड़ौदा का होगा विलय
कांग्रेस को न्योता नहीं आया: सुरजेवाला
संघ के कार्यक्रम में न्योते की खबर पर मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से निमंत्रण की एक झूठी अफवाह फैलाई जा रही थी, जबकि ऐसा कोई न्योता आया ही नहीं है।
साथ ही सुरजेवाला ने जोड़ा कि आरएसएस का न्योता कोई गोल्ड मेडल नहीं है। आरएसएस की सोच विघटनकारी है, ये सभी जानते हैं।
झूठ की फैक्टरी से एक और झूठ: दिग्विजय
संघ द्वारा कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता कहलाने वाले दिग्विजय सिंह को भी निमंत्रण पत्र नहीं भेजा गया। न्योते के बारे में दिग्विजय सिंह ने दो टूक कहा कि उन्हें कोई निमंत्रण नहीं आया है।
साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि झूठ की फैक्टरी से निकला ये एक और झूठ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी आरएसएस का कोई न्योता मिलने से इनकार किया है।
ये हुए शामिल
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फिल्म कलाकार मनीषा कोइराला, मधुर भंडारकर, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म संगीतकार अनु मलिक, लोक गायिका मालिनी अवस्थी सहित कई अन्य हस्तियां आयोजन में भाग लेने पहुंचे।
इन्हें किया गया आमंत्रित
संघ के तीन दिनों के व्याख्यान माला में सभी बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावा धार्मिक नेताओं, फिल्म सितारों, खिलाड़ियों, उद्यमियों, सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, सशस्त्र बलों के पूर्व प्रमुखों और 60 से अधिक देशों के राजदूतों को आमंत्रित किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App