भारत बंद के दिन भी बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें एक हफ्ते में कितना हुआ इजाफा
देश में बीते 10 दिनों से तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कांग्रेस और अन्य दलों ने आज यानि सोमवार को भारत बंद बुलाया है। आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कमी नहीं आई है।

देश में बीते 10 दिनों से तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कांग्रेस और अन्य दलों ने आज यानि सोमवार को भारत बंद बुलाया है। आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कमी नहीं आई है।
सोमवार को पेट्रोल में 23 पैसे और डीजल में 22 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब पेट्रोल 80.73 पैसे हो गया है तो वहीं डीजल 72.83 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है।
Petrol at Rs 80.73/litre (increase by Rs 0.23/litre) and diesel at Rs 72.83/litre (increase by Rs 0.22/litre) in Delhi. Petrol at Rs 88.12/litre (increase by Rs 0.23/litre) and diesel at Rs 77.32/litre (increase by Rs 0.23/litre) in Mumbai. pic.twitter.com/DqVtFusOdr
— ANI (@ANI) September 10, 2018
वहीं मुंबई में तो तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के दाम 88.12 और डीजल 77.32 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में विपक्ष ने भारत बंद बुलाया है।
ये भी पढ़ें - दिल्ली: मोती नगर इलाके में सीवर की सफाई के दौरान 4 की मौत
बता दें कि इस बार भारत बंद की अगुवाई यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी करेंगी। कांग्रेस के साथ 21 राजनीतिक दलों ने उनका समर्थन किया है तो वहीं ममता सरकार ने दूरी बनाई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App