2016 की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप बेस्ट बाइक्स
भारत विश्व का सबसे बड़ा टू-व्हीलर मार्केट है।

X
नई दिल्ली. साल 2016 का आखिरी महीना चल रहा है। ऑटोमोबाइल की बात करें तो कई वाहनों की इस साल बेस्ट सेलिंग रही तो कहीं स्टाइलिश लुक के लिए पॉपुलर रहे। भारत विश्व का सबसे बड़ा टू-व्हीलर मार्केट है। कार के मुकाबले बाइक सेलिंग का प्रतिशत करीब 5 गुना से भी ज्यादा है। 2016 की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं...
1. बजाज V15
इस मोटरसाइकिल में 149.5cc का इंजन लगा है। टॉप स्पीड 109 किमी प्रति घंटा और माइलेज 75 किमी प्रति लीटर है। कीमत 70,756 रूपए (एक्सशोरूम) है। जल्द ही कंपनी इसका 125cc वर्जन भी ला रही है।
2. बजाज प्लेटिना
कंपनी ने माइलेज 104 किमी प्रति लीटर का दावा किया है और यही इसकी सबसे ज्यादा बिकने की असली वजह है। इस बाइक का सेलिंग फिगर 2.25 लाख से ज्यादा है। इस बाइक में 102cc का इंजन लगा है जबकि टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है।
3. रॉयल एनफिल्ड क्लासिक 350
पिछले 10 महीनों में क्लासिक 350 का सेलिंग फिगर 3 लाख के करीब है। इस भारी-भरकम मोटरसाइकिल 346cc का इंजन लगा है। इस बाइक की टॉप स्पीड 130 किमी प्रति घंटा और माइलेज 37 किमी प्रति लीटर का है। दाम 1.46 लाख रूपए (एक्सशोरूम) है।
4. बजाज पल्सर
पल्सर सीरीज में 135cc से लेकर 220cc तक की बाइक मौजूद हैं। इनमें से पल्सर 150 सबसे पॉपुलर है। पिछले 10 महीनों में इस बाइक की 4,28,116 यूनिट बिकी है। इस बाइक में 149cc का इंजन लगा है। टॉप स्पीड 110 किमी प्रति घंटा और माइलेज 65 किमी प्रति लीटर है। कीमत 83,162 रूपए (एक्सशोरूम) है।
5. होंडा सीबी शाइन
होंडा की यह प्रिमियम बाइक टॉप सेलिंग बाइक लिस्ट में 5वें नम्बर पर है। पिछले 10 महीनों में इस बाइक की 6,61,140 यूनिट बिकी हैं। इस बाइक में 124.73cc का इंजन लगा है।
6. हीरो एचएफ डिलक्स
इस साल डिलक्स की 11,56,164 यूनिट बेची गई हैं। इस बाइक में 97.2cc का इंजन लगा है। टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा और माइलेज 82.9 किमी प्रति लीटर है। यह बाइक 3 वेरिएंट में उपलब्ध है।
7. हीरो पैंशन
यह बाइक अपने लुक और अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए युवाओं में खासी पॉपुलर है। साल 2016 में इस बाइक की 8,63,819 यूनिट बेची जा चुकी हैं। इस बाइक में 97.2cc का इंजन लगा है। इस बाइक का माइलेज 84 किमी प्रति लीटर और टॉप स्पीड 87 किमी प्रति घंटा है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story