क्रिसमस बाजार में शख्श ने भीड़ पर चढ़ाया ट्रक, 12 की मौत
उस वक्त लोग क्रिसमस की खरीददारी कर रहे थे।

X
haribhoomi.comCreated On: 20 Dec 2016 12:00 AM GMT
बर्लिन. जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक हमलावर क्रिसमस बाजार में ट्रक लेकर घुस गया। उस वक्त लोग क्रिसमस की खरीददारी कर रहे थे। हमलावर ने भीड़ में ट्रक घुसा दिया जिसमें 12 लोग कुचल कर मर गए और करीब 50 लोगों के घायल होने की खबर है।
घटना शहर के कैसर विल्हेम मेमोरियल चर्च के पास क्रिसमस मार्केट की है। जहां एक शख्श भीड़ में ट्रक लेकर घुस गया। उस समय लोग क्रिसमस की खरीददारी कर रहे थे। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 50 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से एक सदिंग्ध को भी गिरफ्तार किया है। वह पाकिस्तान या अफगानिस्तान का बताया जा रहा है। बता दें कि टूरिस्ट्स के बीच यह स्पॉट काफी फेमस है। यहां लोगों का आना-जाना लगातार बना रहता है। फेडरल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जर्मन मीडिया के मुताबिक, ये घटना शहर के कैसर विल्हेम मेमोरियल चर्च के पास क्रिसमस मार्केट में हुई है। एक तेज रफ्तार ट्रक चर्च के सामने लोगों को कुचलता हुआ साइड वॉक में घुस गया। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 50 जख्मी बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल, फेडरल पुलिस जांच कर रही है कि ये घटना अनजाने में हुई है या ट्रक जानबूझकर दौड़ाया गया। लोकल मीडिया के मुताबिक, एक सदिंग्ध को गिरफ्तार किया गया है। इसे पहले ट्रक ड्राइवर बताया गया था। पुलिस ने इसे अफगानिस्तान या पाकिस्तान का बताया है। वहीं जर्मन पुलिस को ट्रक के अंदर एक लाश भी मिली है। ने ट्रक के अंदर से भी एक व्यक्ति की बॉडी बरामद की है।
फिलहाल, पुलिस ने लोगों को घर के अंदर रहने को कहा है। क्रिसमस बाजार को फायर फाइटर्स और पुलिस फोर्स ने घेर रखा है। इस मामले में चांसलर मर्केल ने लोगों को मदद का भरोसा दिया है। जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल के स्पोक्सपर्सन स्टीफन सीबर्ट ने ट्वीट कर कहा कि हम सभी घटना से दु:खी हैं। घायलों की जल्द से जल्द मदद की जाएगी। हीं इंटीरियर मिनिस्टर थॉमस मैजियर ने कहा, "मैं अटैक शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता। अभी कई बातें निकलकर सामने आ रही हैं।" इस घटना ने
फ्रांस की घटना की यादें ताजा कर दी हैं। इस घटना ने जुलाई में फ्रांस के नीस शहर में हुए कुछ इसी तरह की वारदात की याद ताजा कर दी है। बता दें कि ट्यूनीशिया मूल के एक ट्रक चालक ने एक रिजॉर्ट में आतिशबाजी का प्रदर्शन देख रहे लोगों की भीड़ पर एक 19 टन विस्फोटक सामग्री से लदा ट्रक चढ़ा दिया था। इस हादसे में कम से कम 84 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी।
साभार- BBC
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story