Video: चेन छीनने में हुए नाकाम, तो बदमाशों ने महिला से की छेड़छाड़
बेंगलूरू में सरेआम एक महिला से चेन छीनने और छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई है। यहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के घर के सामने ही उससे चेन छानने की कोशिश की। लेकिन जब वह चेन छीनने में असफल रहे तो उन्होंने महिला से छेड़खानी शुरू कर दी।

बेंगलूरू में सरेआम एक महिला से चेन छीनने और छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई है। यहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के घर के सामने ही उससे चेन छानने की कोशिश की। लेकिन जब वह चेन छीनने में असफल रहे तो उन्होंने महिला से छेड़खानी शुरू कर दी।
एएनआई न्यूज एजेंसी ने इस पूरी वारदात का 39 सेकंड का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो महिलाएं अपने घर के बाहर बातें कर रही थी।
तभी वहां दो बाइक सवार बदमाश पहुंचे। पहले तो बदमाशों ने महिला से चेन छीनने की कोशिश की लेकिन जब वह इसमें असफल रहे तो उन्होंने महिला के साथ सरेआम छेड़खानी शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें- 3 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी
यह देखते ही वहां खड़ी दूसरी महिला अपने बच्चे को लेकर अपने घर की तरफ दौड़ी और घर के अंदर जाकर गेट बंद कर दिया। पीड़ित महिला मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही लेकिन मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा।
जब तक महिला की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकले तब तक बदमाश महिला को छोड़कर वहां से भाग निकले। मामला बंगलूरू के आरआर नगर का है
#WATCH: Two bike-borne men assault a woman after a failed attempt of snatching her chain in front of her house in Bengaluru's RR Nagar. (3.5.2018) pic.twitter.com/z7awbusNPy
— ANI (@ANI) May 5, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App