बंगाल पंचायत चुनाव नतीजे: टीएमसी फिर बनी नंबर वन, भाजपा दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजे अब पूरी तरह से साफ हो गए हैं। पंचायत चुनावों में एक बार फिर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का डंका बजा है।

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजे अब पूरी तरह से साफ हो गए हैं। पंचायत चुनावों में एक बार फिर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का डंका बजा है।
अभी तक सामने आए नतीजों में टीएमसी ने 4713 ग्राम पंचायत सीटों पर कब्जा जमा लिया है, जबकि करीब 2,762 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव में भाजपा दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी है।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के इन तीन जिलों में आंधी-तूफान मचाएंगे तबाही!
भाजपा ने अभी तक 898 ग्राम पंचायत सीटों पर कब्जा जमाया है, वहीं 142 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इनके अलावा 317 ग्राम पंचायत सीटें निर्दलीयों के हाथ में गई हैं, 136 सीटों पर अभी भी निर्दलीय बढ़त बनाए हुए है।
आपको बता दें कि राज्य में कुल 31,802 ग्राम पंचायत सीटें हैं। सिर्फ ग्राम पंचायत ही नहीं बल्कि जिला परिषद में भी टीएमसी का दबदबा बरकरार रहा है। करीब 19 जिलों में टीएमसी ने एक तरह से क्लीन स्वीप किया है। जबकि भाजपा दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App